Tuesday, November 10, 2015

Home-remedies-for-stretch-marks | स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के 10 आसान घरेलू तरीके

healthtiphindi.blogspot.com
Home-remedies-for-stretch-marks | स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के 10 आसान घरेलू तरीके

                   स्किन की तीन मुख्य लेयर होती हैं, एपीडर्मिस, डर्मिस और हाइपोडर्मिस। इनमें से स्किन की जिस परत में लचक नहीं होती है, उस पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ते हैं। स्ट्रेच मार्क्स मुख्यत: त्वचा की मिडल परत डर्मिस पर होते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स यंग एज और प्रेगनेंसी के दौरान होते हैं। इन्हें दूर करने का सबसे अच्छा तरीका नेचुरल नुस्खे हैं। आइए आज जानते हैं कुछ ऐसे ही नेचुरल नुस्खों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं.....

1. स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अरंडी का तेल भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर अरंडी का तेल लगाएं, फिर उस हिस्से को प्लास्टिक बैग से लपेट लें। अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई करें और हल्का रगड़ें। धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगे।

2. मध्यम आकार के आलू को थोड़ा मोटा काट लें। उसके बाद आलू के टुकड़े को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। कुछ मिनटों बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें।

3. जैतून के तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्की मालिश करें। तेल को आधा घंटा या उससे ज्यादा देर के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और स्ट्रेच मार्क्स हल्के होते हैं।

4. बादाम तेल के साथ एक चम्मच चीनी मिलाएं। फिर उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की डाल अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्सों पर लगाएं। नहाने से दस मिनट पहले रोजाना इसे लगाएं और हल्का सा रगड़ें। एक महीने लगातार ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स हल्के हो जाते हैं।

5. ताजे कटे नींबू के रस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाइए। नींबू के रस को कम से कम दस मिनट तक लगा रहने दें, उसके बाद पानी से धोएं। इसके अलावा खीरे के रस और नींबू के रस की बराबर मात्रा को लें और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।

6. एलोवेरा के जूस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। कुछ मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। 1 कप एलोवेरा जेल,1 कप जैतून का तेल, 10 विटामिन ई कैप्सूल, 5 विटामिन ए कैप्सूल ले कर मिक्स करें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क पर तब तक लगाएं जब तक कि आपकी त्वचा उसे सोख ना ले।

7. अंडे का सफेद भाग स्ट्रेच मार्क पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे रगड़कर साफ कर लें। ऐसा 2 हफ्तों तक लगातार करें।

8. कंसीलर से स्ट्रेच मार्क्स को छुपाया जा सकता है। स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर खरीदिए। उसे स्ट्रेच मार्क पर लगा लीजिए।

9. टैनिंग लोशन और टैनिंग स्प्रे बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसका लगातार उपयोग करने से शरीर पर पड़े निशान धीरे धीरे कम होने लगेगें।

10. टैटू करवाकर भी स्ट्रेच मार्क्स को छुपाया जा सकता है। त्वचा की सही देखभाल व पानी पीने से धीरे-धीरे शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क दूर हो जाते हैं। इसलिए आपको दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

-------$$$$$$$-------

               There are three main layers of the skin, epidermis, dermis and hypodermis. There is flexibility in the layer of skin from these, it has to stretch marks. Stretch Marks mainly occur on the skin, the dermis layer of the middle. These stretch marks and pregnancy occur during young age. Natural remedies are the best way to remove them. Let us know today about the adoption of some of these natural remedies you can get rid of stretch marks ..... 

1 . To get rid of stretch marks castor oil is also considered highly effective. Find castor oil on the affected part, then that portion of the plastic bag and wrap it. About half an hour from now Sikai hot water bottle and light rub. Stretch marks will gradually go away. 


2 . Medium-sized potatoes cut a little thicker. Then the pieces of potato and put it on stretch marks. A few minutes later, wash the area with lukewarm water. 

3 . Choose olive oil on stretch marks and light massage. Oil the half hour or more to be felt on the skin for longer. It is correct blood circulation and stretch marks are mild. 

4 . Mix a teaspoon of sugar with almond oil. Then he put a few drops of lemon juice and mix well. Find Stretch Marks on the parts of the mix. Find it ten minutes before the daily bath and rub lightly. Lightweight Stretch Marks a month, are continuously doing so. 

5 . Take a fresh cut lemon juice on Stretch Marks. Lemon juice and leave it on for at least ten minutes, then wash with water. Also equal amounts of cucumber juice and lemon juice and apply it on the bike and stretch marks. 

6 . Aloe Vera juice and apply it on your stretch marks. Wash with warm water after a few minutes. 1 cup Aloe Vera gel, 1 cup olive oil, vitamin E capsules 10, 5 vitamin A capsules and mix well. Find this mixture until the stretch mark by then soak your skin not take him. 

7 . Egg white and put it on stretch mark. When it is dry, then wipe scrubbing. 2 weeks to do it consistently.

8 . Stretch marks can be hidden with concealer. Buy Concealer to match the skin tone. Stretch Marks Let him hit. 

9 . Tanning lotion and tanning spray will be easy to find in the market. The body lying on the trail to keep using it to slowly apply. 

10 . Stretch marks can also be hidden by getting tattoos. Skin care and drinking water have on the body Stretch Marks gradually go away. Therefore you should drink 8 glasses of water a day at least. 

2 comments:

  1. Great, you have shared home remedies for stretch mark, this is very helpful post for all women. If we follow these remedies and use Herbal Oil For Stretch Marks then we get fast result.

    ReplyDelete