Wednesday, October 7, 2015

Home remedies of Beet | चुकंदर का घरेलु उपयोग

Home remedies of Beet | चुकंदर का घरेलु उपयोग
Home remedies of Beet | चुकंदर का घरेलु उपयोग

               चुकंदर को लगभग सारी दुनिया में सलाद के तौर पर खाया जाता है। भारत के अनेक राज्यों में मुख्य रूप से लाल और सफेद रंग के चुकंदर की खेती की जाती है। सफेद चुकंदर से व्यवसायिक तौर पर शुगर प्राप्त की जाती है, जबकि लाल चुकंदर सलाद और सब्जी के तौर पर खाई जाती है। आम लोगों को चुकंदर के औषधीय महत्व के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं, जबकि सुदूर ग्रामीण और वनांचलों में चुकंदर अनेक हर्बल नुस्खों के तौर पर अपनाई जाती है।

1. दिल के रोगों से ग्रस्त रोगियों को कच्चा चुकंदर चबाने से काफी फायदा होता है। रोजाना कम से कम 2 चुकंदर चबाने से दिल की बीमारियां होने की संभावनांए कम होती हैं।
2. वजन कम करने के लिए चुंकदर एक बेहतर उपाय है। कच्चा चुकंदर या कम से कम 2 चुकंदर का जूस रोजाना सुबह खाली पेट लेने से मोटापा कम होने लगता है।

3. आदिवासी एसिडिटी होने पर चुकंदर के जूस के सेवन की सलाह देते हैं। चुकंदर न सिर्फ किडनी की सफाई में मदद करता है बल्कि यकृत को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है।

4. हर्बल जानकार चुंकदर को कैंसर जैसे भयावह रोग से ग्रसित रोगी को खिलाने की सलाह देते है। इनका मानना है कि चुकंदर कैंसर नियंत्रण में काफी मददगार होती है। आधुनिक शोध भी कैंसर के लिए चुकंदर को महत्वपूर्ण मानते हैं। चुकंदर में पाया जाने वाला लाल रंग बेटाईन नामक रसायन की वजह से होता है, जो कैंसरग्रस्त कोशिकाओं की वृद्दि रोकने में मददगार साबित हुआ है।

5. हर्बल जानकार चुकंदर सेवन की सलाह गर्भवती महिलाओं को देते हैं। इनके अनुसार चुकंदर का सेवन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान भी करना चाहिए। यह महिलाओं को ताकत देता है और शरीर में खून की मात्रा तैयार करने में मददगार साबित होता है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में लौह तत्व और फ़ोलिक एसिड पाए जाते हैं जो खून के निर्माण के लिए मददगार होते हैं।

6. चुकंदर को कच्चा चबाना ही ज्यादा फायदामंद होता है, क्योंकि इसे उबालने से इसमें पाए जाने वाले महत्वपूर्ण खनिज और फोलिक अम्ल खत्म हो जाते हैं। माना जाता है कि जो लोग ज्यादा चुकंदर का सेवन करते हैं, उनके बाल, नाखून आदि ज्यादा चमकदार और स्वस्थ रहते हैं।

7. अपचन होने पर रोगियों को कच्चा चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, चुकंदर कच्चा चबाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलते हैं, जो पाचन क्रिया संतुलित कर अपचन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

8. चुकंदर को एंटी एजिंग के लिए एक महत्वपूर्ण और कारगर फार्मुला माना गया है। यह शारीरिक कोशिकाओं को तरोताजा रखने में सहायक तो होता ही है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन को सुचार रखने में बेहतर साबित होता है।

No comments:

Post a Comment